MPESB Admit Card 2026: मध्य प्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने MPESB Van Rakshak Jail Prahari PET Admit Card 2026 का एलान कर दिया है। ...और पढ़ें

MPESB Group 2 Sub Group 4 Patwari Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा का एडमिट कार्ज जारी।
पीईटी परीक्षा आज से शुरू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी वन रक्षक और जेल प्रहरी पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और PET परीक्षा में शामिल होने के लिए MPESB Van Rakshak/Jail Prahari PET Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे थे।
वे अब MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें PET परीक्षा का एडमिट कार्ड
वन रक्षक और जेल प्रहरी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर लें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर अपडेट सेक्शन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- अब Physical Proficiency Test-Van Rakshak and Kshetra Rakashak Combined Recruitment Test- 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
MPESB Van Rakshak/Jail Prahari PET Admit Card 2026 Direct Link
इस दिन होगा पीईटी परीक्षा का आयोजन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पीईटी परीक्षा का आयोजन 07 से 18 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। पीईटी सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा वाले दिन सभी उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे अपने साथ एडमिट कार्ड, रिजल्ट, मूल दस्तावेज, समस्त मूल दस्तावेजो की दो सेट छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ जरूर लेकर आएं।
