विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPESB Patwari Answer Key 2026: मध्य प्रदेश ग्रुप-2 और ग्रुप-4 पटवारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:34 AM (IST)

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने MPESB Group 2 Sub Group 4 Patwari Answer Key 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB Group 2 Sub Group 4 Patwari Answer Key 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

MPESB Group 2 Sub Group 4 Patwari Answer Key 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. पटवारी परीक्षा की आंसर-की जारी।

  2. 09 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश ग्रुप-2 और ग्रुप-4 के अंतर्गत पटवारी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से MPESB Patwari Answer Key 2026 जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

मध्य प्रदेश ग्रुप-2 और ग्रुप-4 के अंतर्गत पटवारी परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब MPESB Group-2 Sub Group-4 Patwari Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

MPESB Group-2 Sub Group-4 Patwari Answer Key 2026 Direct Link

इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर 09 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा से पहले आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिये कुल 2106 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 608 पद, ओबीसी के लिए कुल 613 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 207 पद, एससी के लिए कुल 274 पद और एसटी के लिए कुल 404 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय मूल की बोधना शिवनंदन बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र वाली वुमेन ग्रांड मास्टर, 3 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज