विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PRT Assistant Teacher Bharti 2026: यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:04 PM (IST)

उत्तर प्रदेश UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।

UP PRT Assistant Teacher Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।

UP PRT Assistant Teacher Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।

HighLights

  1. एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट आज।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज यानी 28 अक्टूबर तक समय है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक UP PRT Assistant Teacher Bharti 2026 के लिए अप्लाई नहीं किया है। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 28 अक्टूबर किया गया था। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। 28 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने की मौका नहीं दिया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपीईएसएससी की ओर से UP PRT Assistant Teacher के कुल 12,405 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के लिए कुल 11508 पद और प्राइमरी बालक व बालिका (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों) के लिए कुल 897 पद आरक्षित है।

इतनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर होगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

कैसा होगा चयन

पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती का एलान, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू; 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी