विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Constable Recruitment 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द भर लें एप्लीकेशन फॉर्म

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 15 Jan 2024 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2024 08:14 AM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर आवेदन करने की ...और पढ़ें

UP Police Constable Recruitment 2024 के लिए यहां से करें आवेदन।
UP Police Constable Recruitment 2024 के लिए यहां से करें आवेदन।

HighLights

  1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल।
  2. योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर कर सकते हैं अप्लाई।
  3. 16 जनवरी 2024 के बाद बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का अंतिम मौका बचा है। जो भी उम्मीदवार इस बंपर भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भरा जा सकता है।

आवेदन से पहले चेक कर लें पात्रता

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने की सोच रहे हैं वे पहले पात्रता अवश्य चेक कर लें। कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों लिए 25 वर्ष, सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए 28 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गयी है।

UP Police Constable Bharti 2024 Online Form Direct Link

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको "आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 । पदों की संख्या: 60244 । आवेदन की अंतिम तिथि" के आगे दिए गए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद लॉगिन के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

इस डेट तक जमा कर सकेंगे फीस और करेक्शन

फॉर्म भरने के पश्चात् अभ्यर्थी आवेदन शुल्क 16 जनवरी 2024 तक जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो वे इसमें 7 और 18 जनवरी 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Police Constable: झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आज से होंगे शुरू, 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन