विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PGT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में पीजीटी टीचर के 2607 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता एवं सैलरी सहित अन्य डिटेल

Published: Sat, 19 Sep 2026 03:12 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में पीजीटी टीचर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 2607 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

UP PGT Teacher Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

UP PGT Teacher Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. कुल 2607 पदों पर होगी भर्ती।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अक्टूबर निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) में पीजीटी टीचर के कुल 2607 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में बतौर टीचर के रूप में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। वे UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में पीजीटी टीचर के पदों पर आवेदन 17 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 17 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में संशोधन करने के लिए 21 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

भर्ती संबंधित विवरण

यूपीईएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पीजीटी टीचर के कुल 2607 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें बालक विद्यालयों के लिए कुल 2329 पद और बालिका विद्यालय के लिए कुल 278 पद आरक्षित किए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस

फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जनरल, ईडब्ल्यूस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित है।

आयु-सीमा

01 जुलाई, 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

पात्रता मानदंड

पीजीटी टीचर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक एवं स्नातकोत्तर पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों ने बीएड भी किया होना चाहिए।

एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती भी की जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों के लिए 40 अंक का साक्षात्कार भी आयोजित कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- MP Police ASI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 24 सितंबर से स्टार्ट