MP Police ASI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 24 सितंबर से स्टार्ट
मध्य प्रदेश सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन 24 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। इस भर्ती के जरिये कुल 655 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

MP Police Stenographer ASI Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन 24 सितंबर से शुरू।
कुल 655 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे 24 सितंबर से इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 08 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर निर्धारित है।
कब होगी परीक्षा
सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
सूबेदार के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये प्रतिमाह और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर चयनिक किए गए उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित अन्य पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 08 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये, एससी एवं एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है।
