विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:20 PM (IST)

मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. 01 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।

  2. स्नातक उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB की ओर से नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में बतौर नायब तहसीलदार के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.inपर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 01 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है।

कब होगी परीक्षा

नायब तहसीलदार लिखित परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

कैसे करें नायब तहसीलदार के पदों पर आवेदन

नायब तहसीलदार के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  3. अब मांगी गई जरूरी डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

 

यह भी पढ़ें: SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां देखें अप्लाई करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस