SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां देखें अप्लाई करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर SCO के अंतर्गत कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 06 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

SBI SCO Recruitment 2026: एससीओ के पदों पर आवेदन शुरू।
HighLights
06 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।
आयु पदानुसार निर्धारित है।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे SBI की ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
आयु-सीमा
विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। पदानुसार आयु 28, 32, 35, 36, 40, 42, 55 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमबीए या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी गई है।
कैसे करें स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर अप्लाई
एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SBI SCO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
