UPSC ESE Recruitment 2027: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां चेक करें पात्रता व रजिस्ट्रेशन सहित अन्य डिटेल
यूपीएससी की ओर से इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार 06 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC ESE Notification 2027: यूपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन।
HighLights
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू।
06 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्नातक में इंजीनियरिंग करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2027 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर Engineering Services Pre Examination 2027 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है।
आयु-सीमा
01 जनवरी, 2027 के आधार पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इंजीनियरिंग प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए।
कितनी जमा करनी होगी फीस
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
Engineering Services (Preliminary) Examination 2027 Notification
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर होंगे। पहला पेपर 200 अंकों के लिए और दूसरा पेपर 300 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही इंटरव्यू कुल 200 अंकों के लिए होगा।
