विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PGT Bharti 2026: यूपी पीजीटी के 2607 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें किस सब्जेक्ट के लिए कितने पद खाली

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 12:09 PM (IST)

यूपी में प्रवक्ता/PGT भर्ती के लिए आवेदन 18 सितंबर से स्टार्ट होंगे। किस विषय के लिए कितने पदों पर भर्ती ...और पढ़ें

UPESSC PGT Bharti 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

UPESSC PGT Bharti 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

HighLights

  1. यूपी में सरकारी टीचर बनने का मौका।

  2. प्रवक्ता पदों पर आवेदन 18 सितंबर से होंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से प्रवक्ता (PGT) के 2607 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 18 सितंबर से स्टार्ट हो जायेंगे। योग्य एवं पात्र अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।

भर्ती के लिए एग्जाम डेट भी घोषित

अधिसूचना जारी होने के साथ ही परीक्षा तिथि का एलान भी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 15 एवं 16 दिसंबर 2026 को करवाई जाएगी।

सब्जेक्ट वाइज भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल प्रवक्ता (PGT) के 2607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से बालक विद्यालयों के लिए 2329 तथा बालिका विद्यालयों के लिए 2607 पद आरक्षित हैं। सब्जेक्ट वाइज किस विषय के लिए कितने पद खाली हैं उसकी जानकारी नीचे टेबल में दी जा रही है।

क्र.सं. विषय पदों की संख्या
1. हिन्दी 374
2. अंग्रेजी 285
3. अर्थशास्त्र 202
4. समाजशास्त्र 84
5. भौतिक विज्ञान 132
6. रसायन विज्ञान 185
7. गणित 112
8. वाणिज्य 63
9. इतिहास 112
10. चित्रकला 69
11. मनोविज्ञान 50
12. शिक्षाशास्त्र 40
13. संगीत गायन 6
14. संस्कृत 264
15. उर्दू 13
16. गृह विज्ञान 12
17. भूगोल 248
18. शारीरिक शिक्षा 21
19. सैन्य विज्ञान 12
20. रंजन कला 2
21. जीव विज्ञान 130
22. नागरिकशास्त्र 132
23. तर्कशास्त्र 12
24. संगीत वादन 11
25. कृषि 32
26. शस्य विज्ञान 4
  कुल योग 2607

Untitled

कौन कर सकेगा भर्ती के लिए अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने संबंधित विषयों से ग्रेजुएशन/ पोस्ट-ग्रेजुएशन उत्तीर्ण करने के साथ बीएड/ एमपीएड उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 62 साल से ज्यादा न हो।

UP PGT Teacher Recruitment 2026 Notification PDF

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर किया जा सकेगा। फॉर्म भरने के लिए पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR अनिवार्य होगा। ओटीआर के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को फीस 1500 रुपये, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये और दिव्यांग कैंडिडेट्स को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किये स्टार्ट, पद पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक