विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP NHM CHO Vacancy 2024: यूपी एनएचएम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के बंपर पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

Published: Tue, 29 Oct 2024 11:55 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2024 11:57 AM (IST)

उत्तर प्रदेश एनएचएम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 7401 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन ...और पढ़ें

UP NHM CHO Vacancy 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
UP NHM CHO Vacancy 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. यूपी एनएचएम में 7 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती।
  2. सीएचओ पदों के लिए 17 नवंबर तक भर सकते हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UP NHM) की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से यूपी एनएचएम की ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी तय की गई पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने बीएससी (नर्सिंग) के साथ इंटीग्रेटेड करिकुलम ऑफ सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ फॉर नर्स (CCHN) या पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) के साथ CCHN प्राप्त किया हो।

इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 17 नवंबर 2024 के अनुसार की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Opportunities लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको Recruitment of Community Health Officer (CHO) के आगे Apply Now लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पहले Click Here For New Registration पर क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

निशुल्क भरा जा सकता है फॉर्म

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निशुल्क रूप से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। किसी भी वर्ग से एप्लीकेशन फीस नहीं ली जाएगी।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम में भाग लेना होगा। सीबीटी एग्जाम के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- CG SI Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, एप्लीकेशन प्रॉसेस-पात्रता की डिटेल यहां से करें चेक