विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Conductor Vacancy 2026: UPSRTC ने महिला परिचालक के 2584 पदों पर निकाली भर्ती, जिले वाइज जानें आवेदन की डेट

Published: Sun, 22 Mar 2026 03:27 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 03:28 PM (IST)

यूपी के विभिन्न जनपदों में महिला परिचालक के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार 12वीं उत्तीर्ण ...और पढ़ें

UPSRTC Recruitment 2026

UPSRTC Recruitment 2026

HighLights

  1. यूपी महिला परिचालक के बंपर पदों पर हो रही भर्ती।

  2. जिले के अनुसार निर्धारित डेट पर कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से पुरुष परिचालक भर्ती के बाद अब महिला परिचालक भर्ती (UPSRTC Mahila Parichalak Recruitment 2026) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए जनपद के अनुसार तय तिथि पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर आवेदन कर सकती हैं।

महिला बस कंडक्टर बनने के लिए पात्रता

  • इस भर्ती में भाग लेने के लिए महिला अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास किया हो।
  • उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जनपद के अनुसार आवेदन की डेट

जनपद आवेदन की तिथि
25 मार्च 2026 सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम और प्रयागराज
28 मार्च 2026  गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
30 मार्च 2026  मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
01 अप्रैल 2026

 नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

कैसे कर पाएंगे आवेदन

आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक/ मेला स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

भर्ती की विशेषताएं

  1. इस भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
  2. महिला अभ्यर्थियों को उसी जनपद के डिपो में रिपोर्टिंग मिलेगी जिसकी वे निवासी हैं।
  3. चयनित होने वाली महिला महिला उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के वेतन दिया जायेगा।
  4. 22 दिन ड्यूटी या 5000 किलोमीटर पर 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  5. इसके अलावा ई-पास, निशुल्क यात्रा पास के साथ ही रात्रि कालीन भत्ता भी प्रदान किया जायेगा।

फॉर्म के लिए नहीं ली जाएगी फीस

योग्य एवं पात्र महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकती हैं। किसी भी वर्ग की महिला उम्मीदवार को आवेदन के साथ शुल्क जमा नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें- SSB SI ASI Recruitment 2026: एसएसबी एसआई एएसआई पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता एप्लीकेशन प्रॉसेस फीस की डिटेल यहां करें चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।