विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों हो रही भर्ती, देखें जनपद-वाइज फॉर्म भरने की डेट

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:18 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल ...और पढ़ें

UP Anganwadi Recruitment 2026 के लिए यहां से करें आवेदन।

UP Anganwadi Recruitment 2026 के लिए यहां से करें आवेदन।

HighLights

  1. यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए इस पेज पर दिए लिंक से करें अप्लाई।

  2. 12वीं पास महिला उम्मीदवार भर सकती हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Karykatri) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Sahayika) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित तिथि के अंदर फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन की लास्ट डेट जनपद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।

फॉर्म भरने के लिए शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

  • आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जिले के अनुसार पदों की संख्या एवं आवेदन की लास्ट डेट

जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
गोंडा- 128 02 सितंबर 2026 जालौन- 92 30 सितंबर 2026
जालौन- 18  30 सितंबर 2026 बरेली- 171 29 सितंबर 2026
गौतमबुद्ध नगर- 84  28 सितंबर 2026 गौतमबुद्ध नगर- 183 28 सितंबर 2026
अमेठी- 172  21 सितंबर 2026 कन्नौज- 112 28 सितंबर 2026
ज्योतिबा फुले नगर अमरोहा- 105 24 सितंबर 2026 बलरामपुर- 259 23 सितंबर 2026
बलरामपुर- 236  23 सितंबर 2026 - -
हमीरपुर- 80 16 सितंबर 2026 - -

आवेदन की स्टेप्स 

  • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UP Aganwadi Worker Application form

UP Aganwadi Helper (Sahayika) Application form

इस भर्ती में आवेदन करने पर किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है। अर्थात सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन पत्र भर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बंपर पदों पर भर्ती और बिना परीक्षा-इंटरव्यू के चयन, 10वीं पास जल्द कर लें इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए अप्लाई