इस राज्य में स्केलर ग्रुप-C पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, 12वीं पास तुरंत कर लें अप्लाई; 63 हजार तक मिलेगा वेतन
उत्तराखंड राज्य में स्केलर ग्रुप सी पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी जल्द से ...और पढ़ें

UKSSSC Scaler Vacancy 2026
HighLights
उत्तराखंड स्केलर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज।
26 से 27 अक्टूबर तक फॉर्म में किया जा सकेगा करेक्शन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से राज्य में स्केलर ग्रुप सी पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।
आवेदन करते समय जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरने में गलती हो गई है वे इसमें संशोधन कर पाएंगे। यूकेएसएसएससी द्वारा करेक्शन विंडो 26 से 27 अक्टूबर तक के लिए ओपन की जाएगी।
12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
स्केलर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने विधि द्वारा स्थापित बोर्ड/ परिषद् या उत्तराखंड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष स्तर की परीक्षा पास की हो।
इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग (उत्तराखंड के निवासी) को उम्र में में छूट निमानुसार मिलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान होगी।
भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता
स्केलर पदों पर आवेदन के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 163 सेमी और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। अनुसूचित जनजातियों और गोरखा, नेपाली, आसामी, लदाखी, सिक्किमी, भूटानी, गढ़वाली, कुमाऊनी, नागा और अरुणाचल प्रदेश, लाहुल एवं स्पिति और मेघालय के अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई पुरुष के लिए 152 सेमी, महिला के लिए 145 सेमी निर्धारित है।
आवेदन के लिए फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन शुल्क अनरिजर्व, जनरल, उत्तरखंड के ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग कैंडिडेट्स जो उत्तरखंड के निवासी हैं उनके लिए 150 रुपये निर्धारित है। अनाथ अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म स्वयं ही घर बैठे मोबाइल द्वारा भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं।
- स्केलर पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukssscrecruitment.in पर जाना होगा।
- अब यहां आपको भर्ती से संबंधित अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मांगी गयी सभी जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट निकाल लें।
चयन प्रक्रिया एवं सैलरी
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा और उसके बाद लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। दोनों ही चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। भर्ती के जरिये कुल 200 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो भी युवा भर्ती के लिए चयनित होंगे उनको 19,900 रुपये से लेकर 63,200 (लेवल-02) प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।
