विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UKSSSC PA Steno Recruitment 2026: उत्तराखंड में पीए और स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर से स्टार्ट

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:09 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 03:33 PM (IST)

उत्तराखंड में पीए और स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।

UKSSSC PA Steno Recruitment 2026: जल्द शुरू होंगे आवेदन।

UKSSSC PA Steno Recruitment 2026: जल्द शुरू होंगे आवेदन।

HighLights

  1. रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर से स्टार्ट।

  2. कुल 101 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC ने पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 17 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर के बीच फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

आयु-सीमा

पीए और स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये, एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये निर्धारित है।

UKSSSC PA Steno Recruitment 2026 Registration Direct Link

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

UKSSSC PA Steno Notification 2026 

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंत प्राप्त करने होंगे।

ऐसे कर सकेंगे घर बैठे अप्लाई

पीए और स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
  4. फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  5. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: UKSSSC Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट