UKSSSC Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट
उत्तराखंड में ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन 22 सितंबर से शुरू होने वाले हैं। इस भर्ती के लिए कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
-1789542811562_m.webp)
UKSSSC Group C Recruitment 2026: जल्द शुरू होंगे आवेदन।
HighLights
कुल 200 पदों पर होगी भर्ती।
आवेदन 22 सितंबर से स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC की ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार उत्तराखंड में ग्रुप-सी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन 22 सितंबर से स्टार्ट हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 26 और 27 अक्टूबर तक का मौका दिया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
ग्रुप-सी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
UKSSSC Group C Notification 2026
शैक्षणिक योग्यता
ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष अन्य कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को कुल 45 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
फॉर्म भरने के बाद जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और उत्तराखंड के दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन 22 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
