विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UKSSSC Inter Level Exam 2024: यूकेएसएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 30 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 11 Jan 2024 01:55 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2024 01:56 PM (IST)

उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) की ओर से यूकेएसएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा ग्रुप सी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ...और पढ़ें

UKSSSC Inter Level Exam 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
UKSSSC Inter Level Exam 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. यूकेएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू।
  2. भर्ती में शामिल होने के लिए 30 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई।
  3. लिखित परीक्षा 11 फरवरी 2024 को होगी आयोजित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 30 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी समूह 'ग' के अंतर्गत विभिन्न विभागों के इंटरमीडिएट स्तरीय अर्हता के रिक्त पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार पात्रता एवं मापदंड अवश्य चेक कर लें।

UKSSSC Recruitment 2024: भर्ती विवरण

यूकेएसएसएससी की ओर से यह भर्ती कुल 136 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • पशुधन प्रसार अधिकारी: 120 पद
  • सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन विज्ञान): 3 पद
  • अधिदर्शक (प्रदर्शक रेशम): 10 पद
  • निरीक्षक रेशम: 3 पद

UKSSSC Inter Level Exam 2024 Application Form Direct Link

UKSSSC Group C Post Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें। यहां ग्रुप सी भर्ती से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें। अब क्लिक हियर टू अप्लाई पर क्लिक करें और पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क जा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

UKSSSC Inter Level Exam 2024: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार उम्मीदवारों ने जीव विज्ञान/ कृषि/ पशुपालन में स्नातक/ रसायन या भूमि या मृदा रसायन या कृषि रसायन के साथ बीएससी या बीएससी (कृषि)/ उत्तराखंड या उत्तर प्रदेश से जीव विज्ञान समूह के साथ इंटरमीडिएट/ एमएससी प्राणी विज्ञान/ एमएससी कृषि आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- CBI Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मचारी और सब-स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म