विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UIIC Recruitment 2024: युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स में 300 असिस्टेंट की भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन इस दिन से

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Thu, 14 Dec 2023 12:10 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2023 12:30 PM (IST)

युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स में असिस्टेंट की भर्ती (UIIC Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार शनिवार 16 दिसंबर 2023 ...और पढ़ें

UIIC Recruitment 2024: स्नातक और अधिकतम 30 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
UIIC Recruitment 2024: स्नातक और अधिकतम 30 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

HighLights

  1. UIICL ने 300 असिस्टेंट की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की
  2. अधिसूचना आज यानी बृहस्पतिवार, 14 दिसंबर 2023 को जारी की गई
  3. उम्मीदवार शनिवार, 16 दिसंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे
  4. आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स असिस्टेंट भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स लिमिटेड (UIICL) ने देश के विभिन्न राज्यों में स्थिति ऑफिसों में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कंपनी आज यानी बृहस्पतिवार, 14 दिसंबर 2023 को जारी भर्ती (UIIC Recruitment 2024) अधिसूचना के मुताबिक कुल 300 पदों पर की जानी है, जिसमें सबसे अधिक 78 रिक्तियां तमिलनाडु के लिए है और कर्नाटक व केरल के लिए क्रमश: 32 और 30 वेकेंसी निकाली गई है।

UIIC Recruitment 2024: आवेदन इस दिन से

युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स में असिस्टेंट की भर्ती (UIIC Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार शनिवार, 16 दिसंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिसके लिए अप्लीकेशन फॉर्म का लिंक यूआइआइसीएल की आधिकारिक वेबसाइट, uiic.co.in पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

UIIC Recruitment 2024: आवेदन के लिए जरूरी योग्यता मानदंड

युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स सहायक भर्ती (UIIC Recruitment 2024) के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण कर चुके हैं। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर 2023 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 1993 से पहले तथा 30 सितंबर 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जानी है, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती (UIIC Recruitment 2024) अधिसूचना देखें।

यह भी पढ़ें - SBI Recruitment 2023: बढ़ गई एसबीआई में 5280 पदों की भर्ती के लिए आखिरी तारीख, अब 17 दिसंबर तक करें अप्लाई