विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI Recruitment 2023: बढ़ गई एसबीआई में 5280 पदों की भर्ती के लिए आखिरी तारीख, अब 17 दिसंबर तक करें अप्लाई

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Wed, 13 Dec 2023 02:35 PM (IST)

एसबीआइ ने विभिन्न मण्डलों के लिए की जा रही 5 हजार से अधिक मण्डल स्थित अधिकारियों (SCO) की भर्ती (SBI ...और पढ़ें

SBI Recruitment 2023: आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जिसका भुगतान SC/ST और दिव्यांगों को नहीं करना है।
SBI Recruitment 2023: आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जिसका भुगतान SC/ST और दिव्यांगों को नहीं करना है।

HighLights

  1. एसबीआइ में 5 हजार से अधिक मण्डल स्थित अधिकारियों (SCO) की भर्ती
  2. आवेदन की आखिरी तारीख 5 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है
  3. अब 17 दिसंबर तक करें अप्लाई
  4. पहले आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 12 दिसंबर को समाप्त हो गई थी
  5. आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर करियर सेक्शन में करें

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2023) के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। एसबीआइ ने विभिन्न मण्डलों के लिए की जा रही 5 हजार से अधिक मण्डल स्थित अधिकारियों (SCO) की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। बैंक ने कुल 5,280 एससीओ की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिनों के लिए बढ़ाकर 17 दिसंबर तक दी है। बता दें कि इससे पहले आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 12 दिसंबर को समाप्त हो गई थी।

SBI Recruitment 2023: एसबीआइ के पोर्टल sbi.co.in पर करें अप्लाई

एसबीआइ में एससीओ की भर्ती के लिए आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर करियर सेक्शन में जाकर किए जा सकते हैं। इस पेज पर एससीओ भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से कैंडिडेट्स अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं और पहले रजिस्ट्रेशन और फिर लॉग-इन करके अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जिसका भुगतान आवेदन के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक ही करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

SBI Recruitment 2023: एससीओ भर्ती के लिए योग्यता

सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 31 अक्टूबर 2023 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें - UCO Bank Recruitment 2023: यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती की घोषणा, ऑफलाइन भेज सकते हैं फॉर्म

SBI Recruitment 2023: एससीओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। जहां वस्तुनिष्ठ परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था और कंप्यूटर अभिरूचि से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे तो वहीं वर्णनात्मक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) की परीक्षा होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।