यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UCO Bank Recruitment 2023: यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती की घोषणा, ऑफलाइन भेज सकते हैं फॉर्म
यूको बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 127 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती ...और पढ़ें

HighLights
- यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 127 पदों पर निकली भर्ती।
- भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन।
- 27 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तिथि।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। यूको बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है एवं एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचाने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2023 निर्धारित की गयी है। आपको बता दें कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर निकाली गयी है जिसका टेन्योर बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
UCO Bank Vacancy: कैसे करें आवेदन
अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए यूको बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ucobank.com या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें। इसके बाद अभ्यर्थी सभी जानकारी सही-सही भरकर उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करें। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उम्मीदवार "महाप्रबंधक, यूको बैंक, प्रधान कार्यालय, चौथी मंजिल, एच. आर. एम. विभाग, 10, बीटीएम सारणी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल - 700 001" के पते पर भेज सकते हैं।
आवेदन पत्र हर हाल में 27 दिसंबर 2023 तक पहुंच जाने चाहिए। तय तिथि के बाद भरे गए आवेदन पत्र किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं किये जायेंगे। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी नहीं किया जा सकता है।
UCO Bank SO Recruitment 2023 आवेदन पत्र एवं नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

UCO Bank SO Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के साथ ही अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना आवेदन शुल्क जमा किये गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रुपये तय किया गया है। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क इंटरनेट बैंकिंग या NEFT के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
UCO Bank Specialist Officer Recruitment 2023: कैसे होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू/ या अन्य प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- AIASL Recruitment 2023: एआईएएसएल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा के होगी नियुक्ति
