यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए 29 अक्टूबर है आवेदन की लास्ट डेट, ग्रेजुएट युवाओं के पास मौका; चेक करें पूरी डिटेल
यूको बैंक में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 29 अक्टूबर तक फॉर्म भरा ...और पढ़ें

UCO Bank Apprentice 2026
HighLights
यूको बैंक में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका।
स्नातक पास युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सीखने का बेहतरीन मौका है। यूको बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 530 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 29 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में अब तक फॉर्म न भर पाने वाले युवा बिना देरी करते हुए आवेदन पूर्ण कर लें।
स्नातक पास अप्रेंटिसशिप के लिए कर सकते हैं अप्लाई
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
राज्य के अनुसार चेक करें भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 530 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। किस राज्य में कितने पद खाली हैं उसकी पूरी जानकारी आप नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं।
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश (State / UT) | कुल सीटें (Total Seats) |
| आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) | 8 |
| अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) | 1 |
| असम (Assam) | 24 |
| बिहार (Bihar) | 34 |
| चंडीगढ़ (Chandigarh) | 4 |
| छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) | 9 |
| गोवा (Goa) | 1 |
| गुजरात (Gujarat) | 20 |
| हरियाणा (Haryana) | 15 |
| हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) | 25 |
| जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) | 3 |
| झारखंड (Jharkhand) | 12 |
| कर्नाटक (Karnataka) | 11 |
| केरल (Kerala) | 10 |
| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | 27 |
| महाराष्ट्र (Maharashtra) | 32 |
| मणिपुर (Manipur) | 2 |
| मेघालय (Meghalaya) | 1 |
| नागालैंड (Nagaland) | 1 |
| नई दिल्ली (New Delhi) | 13 |
| ओडिशा (Odisha) | 41 |
| पांडिचेरी (Pondicherry) | 1 |
| पंजाब (Punjab) | 24 |
| राजस्थान (Rajasthan) | 37 |
| सिक्किम (Sikkim) | 1 |
| तमिलनाडु (Tamil Nadu) | 21 |
| तेलंगाना (Telengana) | 8 |
| त्रिपुरा (Tripura) | 5 |
| उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | 45 |
| उत्तराखंड (Uttarakhand) | 8 |
| पश्चिम बंगाल (West Bengal) | 86 |
आवेदन का तरीका
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए यूको बैंक की वेबसाइट uco.bank.in पर जाएं।
- career सेक्शन में जाकर या beep.bfsissc.com पर जाकर फॉर्म भरें।
- फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवार NATS portal nats.education.gov.in पर जाकर खुद को पहले रजिस्टर अवश्य कर लें।
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये और General/ OBC/ EWS वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को फीस 600 रुपये जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग को फीस के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया
चयन ऑनलाइन टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप) से किया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 16650 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
