विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूको बैंक में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकाली गई नौकरी, 29 अक्टूबर तक भर्ती में शामिल होने के लिए कर सकते हैं अप्लाई

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 05:12 PM (IST)

यूको बैंक ने देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है जिसमें ...और पढ़ें

UCO Bank Apprentice 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।

UCO Bank Apprentice 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।

HighLights

  1. यूको बैंक में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का एलान।

  2. 29 अक्टूबर तक भर्ती में शामिल होने के लिए किया जा सकता है आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूको बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 530 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 14 अक्टूबर से स्टार्ट कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार वैकेंसी में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट uco.bank.in और beep.bfsissc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

फॉर्म भरने से पहले योग्यता कर लें चेक

यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

यूको बैंक की ओर से आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये और General/ OBC/ EWS फीमेल वर्ग से आने वाली अभ्यर्थियों को फीस 600 रुपये जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग को फीस के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से यूको बैंक की वेबसाइट uco.bank.in के career करियर सेक्शन में जाकर या beep.bfsissc.com पर जाकर भरा जा सकता है। ध्यान रखें कि फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवार NATS portal nats.education.gov.in पर जाकर खुद को पहले रजिस्टर अवश्य कर लें।

UCO Bank Apprentice Notification 2026

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 530 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश (State / UT) कुल सीटें (Total Seats)
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)
8
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)
1
असम (Assam)
24
बिहार (Bihar)
34
चंडीगढ़ (Chandigarh)
4
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)
9
गोवा (Goa)
1
गुजरात (Gujarat)
20
हरियाणा (Haryana)
15
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)
25
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir)
3
झारखंड (Jharkhand)
12
कर्नाटक (Karnataka)
11
केरल (Kerala)
10
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
27
महाराष्ट्र (Maharashtra)
32
मणिपुर (Manipur)
2
मेघालय (Meghalaya)
1
नागालैंड (Nagaland)
1
नई दिल्ली (New Delhi)
13
ओडिशा (Odisha)
41
पांडिचेरी (Pondicherry)
1
पंजाब (Punjab)
24
राजस्थान (Rajasthan)
37
सिक्किम (Sikkim)
1
तमिलनाडु (Tamil Nadu)
21
तेलंगाना (Telengana)
8
त्रिपुरा (Tripura)
5
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
45
उत्तराखंड (Uttarakhand)
8
पश्चिम बंगाल (West Bengal)
86
कुल योग (Total)
530
 

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप) से किया जायेगा। परीक्षा में 100 नंबर के लिए 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगा जिसे हल करने के लिए 60 मिनट यानी कि 1 घंटे का समय दिया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 16650 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPPCL Recruitment 2026: यूपी बिजली विभाग में बंपर पदों पर भर्ती की चल रही तैयारियां, अधिसूचना जल्द आने की उम्मीद