यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 भर्ती के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक, करनी है सरकारी नौकरी तो जल्द कर लें अप्लाई
UIIC Administrative Officer Scale-1 Vacancy के लिए आवेदन की लास्ट डेट 28 सितंबर निर्धारित है। पात्र अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 भर्ती 2026
HighLights
यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर 28 सितंबर तक आवेदन का मौका।
पात्रता सहित पूरी डिटेल इस पेज से की जा सकती है चेक।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है क्योंकि इसमें अच्छी सैलरी के साथ बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में अगर आप भी गवर्नमेंट जॉब की तैयारी में लगे हैं तो जल्द से जल्द एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित है।
एप्लीकेशन फॉर्म यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है।
भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए यूआईआईसी द्वारा एग्जाम डेट (प्रीलिम एवं मेंस) पहले ही घोषित कर दी गई हैं। भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक डेट्स निम्नलिखित हैं-
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट की डेट | 8 सितंबर 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 28 सितंबर 2026 |
| एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 28 सितंबर 2026 |
| कॉल लेटर जारी होने की डेट | परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व |
| टियर-1 प्रीलिम एग्जाम की डेट | 22 अक्टूबर 2026 |
| टियर-2 मुख्य परीक्षा की तिथि | 30 नवंबर 2026 |
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में स्नातक/ इंजीनियरिंग डिग्री/ पोस्टग्रेजुएशन डिग्री/ हिंदी-अंग्रेजी विषयों के साथ पोस्टग्रेजुएशन आदि किया हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रतिशत में 5 फीसदी अंकों की छूट दी गई है।
उम्र
भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 जून 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
फॉर्म भरने का तरीका
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/uiicljul26/ पर जाएं।
- होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
- इसके बाद वेरिफिकेशन करें और फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।
- अन्य डिटेल भरें और जानकारी अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क के अलावा GST शुल्क का भुगतान अलग से करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
ध्यान रखें कि इस वैकेंसी के जरिये कुल 225 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Administrative Officer - Generalists के लिए 200 पद और Administrative Officer – Hindi Officers के लिए 25 पद निर्धारित हैं। भर्ती के लिए चयन प्रीलिम एग्जामिनेशन, मेंस एग्जामिनेशन, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू माध्यम से होगा।
