Territorial Army Recruitment 2026: टेरिटोरियल आर्मी में सोल्जर JCO पदों पर नौकरी का मौका, इन डेट्स में होगी रैली भर्ती
टेरिटोरियल आर्मी में सैनिक एवं जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ...और पढ़ें

Territorial Army Rally Recruitment 2026
HighLights
प्रादेशिक सेना में रैली भर्ती का एलान, सैनिक JCO समेत विभिन्न पदों पर होंगी नियुक्तियां।
16 से 21 नवंबर तक टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने के लिए कर सकते हैं रिपोर्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। प्रादेशिक सेना में सोल्जर, जूनियर कमीशंड ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार टेरिटोरियल आर्मी में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं वे इस वैकेंसी में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन रैली भर्ती के माध्यम से किया जायेगा।
इन डेट्स में होगी रैली भर्ती
टेरिटोरियल आर्मी के रिक्त पदों पर चयन के लिए रैली भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 16 अक्टूबर को सुबह 7 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, न्यू कैंट, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में रिपोर्ट करना होगा। रैली भर्ती 21 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी।
भर्ती में कौन ले सकता है भाग
इस भर्ती में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) और राज्य वन विभागों के योग्य पूर्व-सैनिकों और पूर्व-महिला कर्मचारी (समय से पहले रिटायर होने वालों सहित) आवेदन के लिए पात्र हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 74 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर (GD) | 4 |
| सोल्जर/ जनरल ड्यूटी (GD) | 61 |
| सोल्जर/ Clerk (SD) | 2 |
| सोल्जर/ शेफ कम्युनिटी | 1 |
| सोल्जर/ हाउस कीपर | 1 |
| सोल्जर/ Washerman | 1 |
| सोल्जर/ ड्रेसर | 2 |
| सोल्जर/ टेलर | 1 |
| सोल्जर/ Steward | 1 |
| कुल (Total) | 74 |
सिलेक्शन प्रॉसेस
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग एवं फिजिकल टेस्ट, प्रोफिशिएंसी टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट (जो भी लागू हो), अधिकारियों के बोर्ड द्वारा साक्षात्कार और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
