विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Result 2026: कब और कहां जारी होगा एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें पूरी अपडेट

Published: Fri, 02 Oct 2026 05:08 PM (IST)

एसएससी की ओर से SSC GD Constable Result 2026 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

SSC GD Constable Result 2026: पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा रिजल्ट।

SSC GD Constable Result 2026: पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा रिजल्ट।

HighLights

  1. जल्द जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट।

  2. रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से बहुत जल्द ही SSC GD Constable Result 2026 की घोषणा की जा सकती है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें, एसएससी की ओर से SSC GD Result 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कब जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी करने से संबंधित आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करना होगी।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की जाएगी। कटऑफ लिस्ट कैटेगरी के आधार पर जारी की जाएगी। इसके अलावा, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन उम्मीदवारों को जल्द ही पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- SSC CPO SI CAPF Exam Date 2026: एसएससी सब-इंस्पेक्टर और सीएपीएफ एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट से शुरू होगी परीक्षा