विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CPO SI CAPF Exam Date 2026: एसएससी सब-इंस्पेक्टर और सीएपीएफ एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट से शुरू होगी परीक्षा

Published: Fri, 02 Oct 2026 01:21 PM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CPO SI CAPF Exam Date 2026 का एलान कर दिया गया है। परीक्षा नवंबर माह से शुरू हो जाएंगी।

SSC CPO SI CAPF Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

 SSC CPO SI CAPF Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. एसआई और सीएपीएफ परीक्षा तिथि जारी।

  2. कुल 1871 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर SI और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक अहम खबर है। दरअसल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC की ओर से SSC CPO SI CAPF Exam Date 2026 की घोषणा कर दी गई है। एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन जल्द ही अक्टूबर माह के बाद किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में सफल होने के लिए एक सुनियोजित रोडमैप जरूर बनाएं।

SI और CAPF एग्जाम शेड्यूल

एसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक SSC CPO SI CAPF Exam Date 20 नवंबर से लेकर 28 नवंबर, 2026 के बीच संचालित की जाएगी। पेपर-1 में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

पेपर-2 एग्जाम पैटर्न

जो उम्मीदवार पेपर-1 में सफल होंगे। उन्हें पेपर-2 की परीक्षा में बुलाया जाएगा। पेपर-2 में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे होगी, जिसमें प्रत्येक गलत सवाल के लिए 0.50 अंक की कटौती की जाएगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एसएससी की ओर से SSC CPO SI CAPF की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड नवंबर माह के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग भी करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: SSC JE Exam Date 2026: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा तिथि का एलान, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और तैयारी के लिए स्टडी टिप्स