SSC JE Exam Date 2026: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा तिथि का एलान, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और तैयारी के लिए स्टडी टिप्स
एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा नवंबर माह में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

SSC Junior Engineer Exam Date 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
जेई परीक्षा तिथि जारी।
नवंबर माह में होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार SSC Junior Engineer Exam Date 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे अब जल्द ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से जेई के कुल 1748 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दें।
कब होगा जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन
एसएससी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 02 नवंबर से लेकर 06 नवंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। पेपर-1 में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग विषय से 50 अंकों के 50 सवाल, सामान्य जागरूकता विषय से 50 अंकों के 50 सवाल और इंजीनियरिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर-1 परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें पेपर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
पेपर-2 एग्जाम पैटर्न
पेपर-1 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार पेपर-2 में शामिल होंगे। पेपर-2 में उम्मीदवारों से इंजीनियरिंग विषय से 300 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक अंक की कटौती भी की जाएगी। यह परीक्षा में दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।
तैयारी के लिए स्टडी टिप्स
उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए महज एक महीने का समय है। ऐसे में परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रोजाना एक मॉक टेस्ट हल करें। इसके साथ प्रश्न-पत्र के स्वरूप को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को हल करें। प्रश्न-पत्रों को हल करने से आपको कमजोर विषयों को समझने एवं परीक्षा में समय का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। साथ ही साथ आप तैयारी के दौरान जिन भी विषयों को पढ़ रहे हैं। उनका रोजाना रिवीजन भी करते रहें।
