विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IBPS Clerk Pre Admit Card 2026: क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Fri, 02 Oct 2026 09:21 AM (IST)

आईबीपीएस की ओर से IBPS Clerk Pre Admit Card 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Clerk 16th Pre Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

IBPS Clerk 16th Pre Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. कुल 11403 पदों पर होगी भर्ती।


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से क्लर्क (CSA) प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट  ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। पोर्टल पर एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की मदद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Recent Update सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब Call Letter for Online Preliminary Examination लिंक पर क्लिक कर लें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा

क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बता दें, परीक्षा के जरिये कुल 11403 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 4740 पद, ओबीसी के लिए कुल 2815 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 996 पद, एससी के लिए कुल 1910 पद और एसटी के लिए कुल 942 पद आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti Essay in Hindi: गांधी जयंती पर बापू के विचारों और सिद्धांतों पर ऐसे लिखें आसान भाषा में निबंध