विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Constable 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के 25487 पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई

Published: Tue, 02 Dec 2025 09:41 AM (IST)Updated: Tue, 02 Dec 2025 09:44 AM (IST)

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। 10th पास ...और पढ़ें

SSC GD Constable Vacancy 2026

SSC GD Constable Vacancy 2026

HighLights

  1. एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।

  2. 31 दिसंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। एप्लीकेशन प्रॉसेस 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। पात्र अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

भर्ती विवरण

एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 25487 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

बीएसएफ 616 पद
सीआईएसएफ 14595 पद
सीआरपीएफ 5490 पद
एसएसबी 1764 पद
आईटीबीपी 1293 पद
एआर 1706 पद
एसएसएफ 23 पद

आवेदन के लिए पात्रता

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी घर बैठे स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां फॉर्म भरने का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं।

  • एसएससी जीडी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
SSC GD Constable 2026 notification

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CGPSC PCS 2025: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई