विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CPO 2026: दिल्ली पुलिस CAPF SI भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई; इन डेट्स में करेक्शन का मौका

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:23 PM (IST)

एसएससी सीपीओ 2026 भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज है। ऐसे में जो युवा अभी तक किसी कारणवश ...और पढ़ें

Delhi Police and CAPF SI recruitment 2026

Delhi Police and CAPF SI recruitment 2026

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई भर्ती के लिए तुरंत कर लें अप्लाई।

  2. आज के बाद बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 30 सितंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा एसएससी की इस भर्ती की तैयारियों में लगे हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

इन डेट्स में कर सकेंगे फॉर्म में सुधार

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और फॉर्म भरते समय गलती हो गई है वे इसमें संशोधन कर सकेंगे। करेक्शन विंडो एसएससी द्वारा 8 से 10 अक्टूबर तक के लिए ओपन की जाएगी।

एसएससी की इस भर्ती में कौन ले सकता है भाग?

एसएससी दिल्ली पुलिस CAPF SI भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म भरने की स्टेप्स

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026,2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ssc delhi police notice

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों को चयन के लिए पेपर 1, पेपर 2 परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET/PST), डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME), दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1871 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- IIT Jodhpur Recruitment 2026: आईआईटी जोधपुर में नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 1 अक्टूबर से