SSC CPO 2026: दिल्ली पुलिस, CAPF SI भर्ती के लिए इस डेट तक आवेदन का मौका, पात्रता-फीस पद सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक
एसएससी दिल्ली पुलिस CAPF SI भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। ग्रेजुएट युवा इस भर्ती के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Delhi Police and CAPF SI recruitment 2026
HighLights
एसएससी दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई भर्ती के लिए 30 सितंबर तक आवेदन का मौका।
ग्रेजुएट युवा भर्ती में शामिल होने के लिए कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2025 की तैयारियों में लगे युवाओं को बता दें कि एसएससी की ओर से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन शुरू कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। ऐसे में इस वैकेंसी के लिए पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर ही भरा जा सकता है। अगर फॉर्म भरने में गलती हो जाएगी तो अभ्यर्थी 8 से 10 अक्टूबर तक उसमें संशोधन कर पाएंगे।
कौन ले सकता है भर्ती में भाग
एसएससी सीपीओ भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
स्वयं कर सकते हैं अप्लाई
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026 के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026,2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
भर्ती विवरण
एसएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1871 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल (PET-PST), डिटेल्ड मेडिकल टेस्ट (DME) एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के माध्यम से किया जायेगा।
