SBI Recruitment 2026: ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई
एसबीआई में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन करने का आज आखिरी मौका।
स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। वे SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर SBI TFO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 21 व 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 व 32 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास कार्यानुभव भी होना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
जूनियर मैनेजर ट्रेड स्कैल-I के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्कैल-II के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी गई है।
