विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI SCO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, 5 अक्टूबर तक अप्लाई करने का मौका

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:34 PM (IST)

एसबीआई की ओर से SBI SCO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया ...और पढ़ें

SBI SCO Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

SBI SCO Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

  2. 05 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन नहीं कर सके थे। वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  • स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 23, 26, 28 और 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35, 40, 42 और 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन पर्सनल टेलिफोनिक इंटरव्यू, वीडियो इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है

कैसे करें एसीओ पदों के लिए अप्लाई

एसीओ के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: मोहिबुल्लाह अंसारी: प्री बोर्ड में हुए फेल तो पिता ने मारा ताना, अब अमेरिका में मिलेगा द एशियन हीरो अवार्ड