विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI Clerk Recruitment: एसबीआई में 8283 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, ये है लास्ट डेट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Thu, 16 Nov 2023 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2023 08:05 AM (IST)

SBI Clerk Recruitment 2023 Notification जारी सूचना के अनुसार जूनियर एसोसिएट के पद परों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों ...और पढ़ें

SBI Clerk Recruitment: एसबीआई ने क्लर्क के 8283 पदों पर भर्ती निकाली है।
SBI Clerk Recruitment: एसबीआई ने क्लर्क के 8283 पदों पर भर्ती निकाली है।

HighLights

  1. कुल 8283 पदों पर होनी है भर्ती
  2. 17 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
  3. sbi.co.in पर करना होगा ऑनलाइन अप्लाई

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। SBI Clerk Recruitment 2023: बैंक में जॉब का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए काम की अपेडट है। एसबीआई ने 8 हजार से अधिक जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज यानी कि 17 नवंबर, 2023 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए 7 दिसंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को sbi.co.in पर जाना होगा। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक

SBI Clerk Recruitment 2023: जनवरी में होगी प्रीलिम्स परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, जूनियर एसोसिएट के पद परों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षा के आधार पर होगा। इसके तहत, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन जनवरी 2024 के महीने में हो सकता है। वहीं, मुख्य परीक्षा फरवरी के महीने में कंडक्ट कराई जा सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

SBI Clerk Exam 2024 Notification: एसबीआई क्लर्क परीक्षा भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

एसबीआई क्लर्क परीक्षा भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, संपर्क जानकारी और ईमेल पता सहित आवश्यक विवरण प्रदान करें। अब जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। अब दिशानिर्देशों के अनुसार व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

इसके बाद, आवश्यक दस्तावेजों, जैसे कि आपकी तस्वीर, हस्ताक्षर और आवेदन पत्र में निर्दिष्ट किसी भी अन्य दस्तावेज की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें। सुनिश्चित करें कि अपलोड की गई फ़ाइलें निर्धारित आकार और प्रारूप मानदंडों को पूरा करती हैं। इसके बाद, शुल्क जमा करें। फीस जमा करने के बाद एक बार अच्छी तरह से पूरो फॉर्म को पढ़ लें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पेज का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

यह भी पढ़ें: SBI Clerk Vacancy 2023: एसबीआइ में 8 हजार क्लर्क पदों के लिए आवेदन शुरू, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वेकेंसी