Move to Jagran APP

SBI Clerk 2022 Apply Online: एसबीआई में 5008 क्लर्क भर्ती के लिए कुछ ही घंटों में बंद हो जाएगी अप्लीकेशन विंडो

SBI Clerk 2022 Apply Online भारतीय स्टेट बैंक के लिपिक संवर्ग में 5008 कनिष्ठ सहयोगी (ग्राहक सहायता एवं विक्रय) की भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज 27 सितंबर को कुछ ही घंटों में समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द करें एसबीआइ क्लर्क 2022 अप्लाई ऑनलाइन।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 04:24 PM (IST)
SBI Clerk 2022 Apply Online: एसबीआई में 5008 क्लर्क भर्ती के लिए कुछ ही घंटों में बंद हो जाएगी अप्लीकेशन विंडो
एसबीआइ क्लर्क 2022 अप्लाई ऑनलाइन हेतु आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर जाएं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। SBI Clerk 2022 Apply Online: यदि बैंक में क्लर्क की नौकरी करना चाहते हैं और आप 28 वर्ष तक की आयु के स्नातक डिग्री उत्तीर्ण युवा हैं यह खबर आपके लिए है। भारतीय स्टेट बैंक में क्लैरिकल कैडर में 5008 कनिष्ठ सहयोगी (ग्राहक सहायता एवं विक्रय) यानि जूनियर एसोशिएट्स की भर्ती के लिए वर्तमान में चल रही आवेदन प्रक्रिया आज, 27 सितंबर 2022 की रात समाप्त हो जाएगी। एसबीआइ क्लर्क 2022 अप्लाई ऑनलाइन करने के लिए एसबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर कैरियर सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अप्लीकेशन पेज पर जाना होगा। इसके बाद पहले पंजीकरण और फिर लॉग-इन करके अप्लीकेशन सबमिट किया जा सकेगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - SBI PO Notification 2022: एसबीआइ पीओ परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 1673 पदों के लिए करें आवेदन

आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जो कि एससी, एसटी, दिव्यांग और ESM/DSM उम्मीदवारों को नहीं देना है। हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को बैंक द्वारा जारी एसबीआइ क्लर्क नोटिफिकेशन 2022 अवश्य पढ़ लेना चाहिए, जिसे बैंक के करियर पेज पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI क्लर्क भर्ती 2022 आवेदन लिंक

SBI क्लर्क भर्ती 2022 अधिसूचना PDF लिंक

SBI Clerk 2022 Apply Online: एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

एसबीआइ द्वारा विज्ञापित क्लैरिकल कैडर के कनिष्ठ सहयोगी (ग्राहक सहायता एवं विक्रय) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स 2022 का होगा, जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक अभिक्षता और तर्कज्ञान क्षमता से सम्बन्धित कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी और हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Recruitment 2022: एसबीआइ में 5008 जूनियर एसोशिएट्स की भर्ती के लिए आवेदन आज होंगे समाप्त

यह भी पढ़ें - SSC CGL Notification 2022: सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, 20,000 पदों की बंपर भर्ती इन केंद्रीय विभागों में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.