विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Recruitment 2026: एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर के पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट कल, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:41 PM (GMT+05:30)

एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 25 नवंबर है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

SBI Assistant Manager Engineer Recruitment 2026

SBI Assistant Manager Engineer Recruitment 2026

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट कल।

  2. जल्द कर लें अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर (फायर) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 25 नवंबर निर्धारित है। जो उम्मीदवार एसबीआई में बतौर असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर (फायर) के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं कर सके हैं। उनके पास आवेदन करने का कल तक आखिरी मौका है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा और व्यावसायिक ज्ञान विषय से 125 अंको के 125 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई

असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल तक आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

  • अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SBI Assistant Manager Engineer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें- BHEL Trainee Recruitment 2027: बीएचईएल में ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन कल से स्टार्ट, उम्र और पात्रता सहित यहां देखें पूरी डिटेल

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।