Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sarkari Naukri 2022: इन 80 हजार सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन इस हफ्ते (30 मई - 5 जून) होंगे समाप्त

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2022 07:46 AM (IST)

    Sarkari Naukri 2022 इस सप्ताह (30 मई से 5 जून 2022) 80 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। केंद्र व विभिन्न राज्यों की सरकारों में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

    Hero Image
    सरकारी नौकरी 2022 के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए यह सप्ताह (30 मई से 5 जून 2022) काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस हफ्ते 80 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। ऐसें में यदि आप इन सरकारी नौकरियों में विज्ञापित पदों के लिए वांछित योग्यता रखते हैं तो इन पदों के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। इस सप्ताह जिन बड़ी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है, उनमें डाक विभाग की 38926 जीडीएस पदों की भर्ती, एडीआरसी की 26 हजार पदों की भर्ती, जीपीएसएसबी की 1866 MHW की भर्ती, HPPWD की 400 पदों की भर्ती,  बिहार SSC की 2248 पदों की भर्ती, यूपी पंचायती राज 2783 सहायक की भर्ती, आरपीएससी की 6000 पीजीटी की भर्ती, आदि शामिल हैं। आइए बारी-बारी से इनकी आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडीआरसी की 26 हजार पदों की भर्ती – आखिरी तारीख 30 मई 2022

    असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कमीशन (एडीआरसी) द्वारा ग्रेड 3 और ग्रेड 4 की 26 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए 8वीं पास से लेकर या स्नातक तक के उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन 30 मई 2022 आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, assam.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन

    रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) – 150 पद- आखिरी तारीख 31 मई 2022

    रेल मंत्रालय के रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) में 150 असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर (एएसई) और असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट (एडीए) के पदों के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार क्रिस की आधिकारिक वेबसाइट, cris.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2022 को शुरू हुई थी। इस लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन

    जीपीएसएसबी की 1866 MHW की भर्ती – आखिरी तारीख 31 मई 2022

    गुजरात पब्लिक सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा 1866 मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर पदों के लिए आवेदन 31 मई 2022 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट, gpssb.gujarat.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इस डायरेक्ट लिंक से भी अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं।

    HPPWD की 411 पदों की भर्ती – आखिरी तारीख 31 मई

    हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा 5000 मल्टी टास्क वर्कर के पदों पर भर्ती की जानी है। अलग-अलग जिलों के लिए आखिरी तारीख अलग-अलग हैं। अधिक जानकारी और आवेदन लिंक इस लिंक से देखें।

    बिहार SSC – 2248 पदों की भर्ती - आखिरी तारीख 1 जून 2022

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2248 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन के लिए तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जून को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, bssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पहले देखें नोटिफिकेशन और इस लिंक से करें आवेदन।

    यूपी पंचायती राज 2783 सहायक की भर्ती – आखिरी तारीख 3 जून 2022

    उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग राज्य के सभी जिलों में स्थित ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 2783 पदों के लिए आवेदन 18 मई से आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2022 तक अपना अप्लीकेशन फॉर्म जमा करा सकेंगे। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार की विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर करके सम्बन्धित ग्राम पंचायत या विकास खण्ड कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में स्वयं जाकर या पंजीकृत डाक से जमा करा सकते हैं। अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक

    आरपीएससी की 6000 पीजीटी की भर्ती - आखिरी तारीख 4 जून 2022

    राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में विभिन्न विषयों के कुल 6000 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून 2022 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले इस लिंक से देखें नोटिफिकेशन और इस लिंक से करें आवेदन

    डाक विभाग में 38926 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती – आखिरी तारीख 5 जून 2022

    डाक विभाग द्वारा देश भर में स्थित डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक के लगभग 38,926 पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन 5 जून 2022 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन आधिकारिक जीडीएस पोर्टल, indiapostgdsonline.gov.in पर किये जा सकते हैं। इस लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन