विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैनिक स्कूल हरियाणा में टीचर्स के साथ ही नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई; पात्रता सहित अन्य डिटेल करें चेक

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:07 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 04:10 PM (IST)

सैनिक स्कूल करनाल में टीचिंग के साथ ही नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें 10th ...और पढ़ें

Sainik School Haryana Recruitment bharti 2026

Sainik School Haryana Recruitment bharti 2026

HighLights

  1. सैनिक स्कूल करनाल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

  2. भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन जमा कर सकते हैं फॉर्म

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सैनिक स्कूल कुंजपुरा, करनाल हरियाणा में टीजीटी के साथ ही अन्य स्टाफ जैसे-वार्ड ब्यॉय, मेस मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है एवं फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म को स्कूल के निर्धारित पते पर भेज दें।

कैसे और कहां जमा करें फॉर्म

एप्लीकेशन फॉर्म प्रोफार्मा को ऑफिशियल वेबसाइट sskunjpura.org पर या नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद इसे पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके फॉर्म को The Principal, Sainik School Kunjpura, Karnal (Haryana) -132023 के पते पर भेज दें।
फॉर्म भेजने के साथ Principal, Sainik School Kunjpura, Karnal (Haryana) के फेवर में 500 रुपये फीस के रूप में डिमांड ड्राफ्ट भी अवश्य भेजें तभी आपका फॉर्म स्वीकार होगा।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से टीचिंग एवं नॉन टीचिंग दोनों ही पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार वैकेंसी विवरण निम्नलिखित है-

  • टीजीटी (जनरल साइंस) रेगुलर: 01 पद 
  • टीजीटी (हिंदी/संस्कृत) रेगुलर: 02 पद 
  • टीजीटी (मैथ) रेगुलर: 02 पद 
  • टीजीटी (इंग्लिश) रेगुलर: 01 पद 
  • होर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 01
  • बैंड मास्टर: 01 पद 
  • मेस मैनेजर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 01 पद 
  • नर्सिंग सिस्टर (महिला/ कॉन्ट्रेक्चुअल): 01 पद 
  • वार्ड बॉयज (कॉन्ट्रेक्चुअल): 05 पद 

Sainik School Kunjpura Recruitment 2026

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार 10वीं/ मैट्रिक/ होर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर का कोर्स/ पोटेंशियल बैंड मास्टर/बैंड मेजर/ड्रम मेजर या इसके समकक्ष कोर्स कैटरिंग चलाने का अनुभव होना चाहिए।
इसके अलावा नर्सिंग सिस्टर (महिला) (कॉन्ट्रेक्चुअल) पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने नर्सिंग डिप्लोमा/ जीएनएम डिप्लोमा/बीएससी नर्सिंग किया हो और 5 साल का अनुभव, जिसमें ट्रेनिंग के बाद कम से कम 5 साल की सर्विस की हो।
टीजीटी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/ चार साल की इंटीग्रेटेड डिग्री, बीएड या समकक्ष डिग्री। सीटेट/एसटेट पास किया हो। पद के अनुसार अभ्यर्थी की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें- DCPCR Vacancy 2026: दिल्ली में सीनियर एवं जूनियर कंसल्टेंट पदों पर हो रही भर्ती, बिना परीक्षा के चयन और 70 हजार मिलेगी सैलरी