DCPCR Vacancy 2026: दिल्ली में सीनियर एवं जूनियर कंसल्टेंट पदों पर हो रही भर्ती, बिना परीक्षा के चयन और 70 हजार मिलेगी सैलरी
दिल्ली में सीनियर एवं जूनियर कंसल्टेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए 12 अक्टूबर तक फॉर्म जमा किया ...और पढ़ें

दिल्ली में सीनियर जूनियर कंसल्टेंट भर्ती 2026
HighLights
दिल्ली में लॉ में ग्रेजुएट युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका।
निर्धारित पते पर फॉर्म जमा करके या ईमेल से भेज सकते हैं फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) की ओर से सीनियर कंसल्टेंट एवं जूनियर कंसल्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन जारी हैं, ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म को निर्धारित पते पर जमा कर दें।
इस पते पर भेजा सकता है फॉर्म
अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट dcpcr.delhi.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर लें और उसके बाद उसे पूर्ण रूप से भरकर, सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ अटैच करके DCPCR ऑफिस, 5वीं मंजिल, ISBT बिल्डिंग, कश्मीरी गेट, दिल्ली-110006 में जमा करना होगा या ईमेल के जरिए cr.dcpcr@delhi.gov.in पर जमा कर सकते हैं।
नहीं लगेगी आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन पत्र ही जमा करना है। किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी को फॉर्म भरने के साथ शुल्क भुगतान नहीं करना है।
पात्रता एवं मापदंड
सीनियर कंसल्टेंट पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने लॉ में बैचलर डिग्री प्राप्त की हो और साथ ही 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा जूनियर कंसल्टेंट पद के लिए लॉ में ग्रेजुएशन के साथ 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू 23 अक्टूबर 2026 को डीसीपीसीआर ऑफिस में लिए जायेंगे। उम्मीदवार इंटरव्यू के दिन अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स/ सर्टिफिकेट्स की सेल्फ अटेस्टेड ऑरिजनल कॉपी और वेरिफिकेशन के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं।
कितनी मिलेगी सैलरी
अगर उम्मीदवार का इस भर्ती के लिए चयन हो जाता है तो उनको सीनियर कंसल्टेंट पद पर 70000 रुपये महीना और जूनियर कंसल्टेंट पद पर चयनित होने पर 60000 रुपये महीना दिया जायेगा।
DCPCR Vacancy 2026 Notification PDF
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सीनियर कंसल्टेंट के लिए 07 पद और जूनियर कंसल्टेंट के लिए 07 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
