विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sainik School Bharti 2026: सैनिक स्कूल में टीचिंग व नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, चयन सैलरी पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:08 PM (IST)

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में सरकारी नौकरी पाने का मौका है। टीचिंग के साथ ही नॉन टीचिंग पदों पर ऑफलाइन आवेदन 7 नवंबर 2026 तक जमा किया जा सकता है।

Sainik School Chittorgarh Recruitment 2026

Sainik School Chittorgarh Recruitment 2026

HighLights

  1. सैनिक स्कूल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. नॉन टीचिंग पदों पर 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़, राजस्थान में टीचिंग के साथ ही नॉन टीचिंग के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी में शामिल होने के लिए फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन निर्धारित पते पर पहुंचाने की लास्ट डेट 7 नवंबर 2026 निर्धारित है।

कहां और कैसे जमा किया जा सकता है फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन फॉर्म सैनिक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट sschittorgarh.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर लें और उसे पूर्ण रूप से भरकर सभी संबंधित दस्तावेजों को अटैच करें। Sainik School Chittorgarh, payable at Chittorgarh के फेवर में फीस के रूप में 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अटैच करके उसे To, The Principal, Sainik School Chittorgarh, Bhilwara Road Rajasthan 312021 के पते पर भी दें।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में टीचिंग पोस्ट पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने चार साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स NCTE से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50 प्रतिशत के साथ (मैथिमेटिक्स) और बीएड कंपोनेंट के साथ किया हो या बैचलर/ ऑनर्स डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ और बीएड कंपोनेंट पास किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी का सीटीईटी पेपर 2 क्वालीफाई होना आवश्यक है। उम्र 21 से लेकर 35 साल के बीच हो।
इसके अलावा नॉन टीचिंग पोस्ट मेस मैनेजर पदों पर आवेदन के लिए 10वीं कक्षा पास करने के साथ 5 साल किसी भी कैटरिंग ऑर्गनाइजेशन में काम किया हो। 31 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 50 साल से ज्यादा न हो।

Sainik School Chittorgarh Vacancy 2026 notification & application form PDF

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से टीजीटी (मैथमेटिक्स), टीजीटी (साइंस), टीजीटी (इंग्लिश), टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) और नॉन टीचिंग के अंतर्गत मेस मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करके अगले चरण (लिखित परीक्षा, क्लास डेमोंस्ट्रेशन, दक्षता/ कौशल परीक्षा और साक्षात्कार) के लिए बुलाया जायेगा। सफल होने वाले उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ईमेल/ सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कोर्ट मास्टर पदों पर भर्ती का एलान, 25 अक्टूबर से ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन