SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का आसान प्रोसेस
सेल में यंग प्रोफेशनल के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

SAIL Young Professional Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
यंग प्रोफेशनल के पदों पर निकली भर्ती।
आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर निर्धारित है। उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आयु-सीमा
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आयु-सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पदानुसार 35, 38, 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
यंग प्रोफेशनल के अंतर्गत विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमई, एमटेक या एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
यंग प्रोफेशनल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित है।
इन स्टेप्स को फॉलो करके करें अप्लाई
यंग प्रोफेशनल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.sail.co.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- इसके बाद मांगे गई जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
