विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SAI Coach Vacancy 2024: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच के पदों पर जल्द कर लें अप्लाई, आज है लास्ट डेट

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 29 Jan 2024 04:07 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2024 08:11 AM (IST)

स्पोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया (Sports Authority of India) में कोच के 214 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की ...और पढ़ें

SAI Coach Vacancy 2024 के लिए यहां से करें आवेदन।
SAI Coach Vacancy 2024 के लिए यहां से करें आवेदन।

HighLights

  1. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच के पदों पर हो रही भर्ती।
  2. भर्ती में शमिल होने के लिए कल तक कर सकते हैं अप्लाई।
  3. कुल 214 रिक्त पदों पर होनी हैं नियुक्तियां।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्पोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ओर से हाई परफॉर्मेंस कोच, कोच, सीनियर कोच और असिस्टेंट कोच के पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 30 जनवरी 2024 है। ऐसे में ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती में अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं और शामिल होना चाहते हैं उनके पास ये अंतिम मौका है।

इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत ही आवेदन पत्र SAI की ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध करवा दिए गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे फॉर्म भर सकते हैं।

SAI Recruitment 2024: इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से भरें फॉर्म

आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए हम यहां आवेदन से संबंधित स्टेप्स उपलब्ध करवा रहे हैं, इनको फॉलो कर आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको APPLY ONLINE JOBS के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप Click here to Apply Online लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • अब आप यहां Register a new user लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी मांगी गयी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

SAI Coach Recruitment 2024 Apply Online

SAI Coach Recruitment 2024: इतने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 214 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • हाई परफॉर्मेंस कोच: 9 पद
  • सीनियर कोच: 45 पद
  • कोच: 43 पद
  • असिस्टेंट कोच: 117 पद

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Oil India Recruitment 2024: ऑयल इंडिया लिमिटेड में वर्कपर्सन के 421 रिक्त पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, आज बंद हो जाएगी विंडो