विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oil India Recruitment 2024: ऑयल इंडिया लिमिटेड में वर्कपर्सन के 421 रिक्त पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, आज बंद हो जाएगी विंडो

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 29 Jan 2024 02:30 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2024 08:11 AM (IST)

ऑयल इंडिया लिमिटेड में वर्कपर्सन के 421 रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 30 जनवरी 2024 तय ...और पढ़ें

Oil India Recruitment 2024: ऑयल इंडिया लिमिटेड वर्कपर्सन भर्ती 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
Oil India Recruitment 2024: ऑयल इंडिया लिमिटेड वर्कपर्सन भर्ती 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. वर्कपर्सन के 421 पदों पर कल तक कर सकते हैं आवेदन।
  2. आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर उपलब्ध है एप्लीकेशन लिंक।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड में वर्कपर्सन के 421 रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आज यानी 30 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही IOL आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। कल के बाद इस भर्ती के लिए विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

Oil India Limited Workpersons Bharti 2024: योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 10+2 (इंटरमीडिएट/)/ ट्रेड सर्टिफिकेट/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री/ डिप्लोमा हासिल किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु पदानुसार 33/ 36/ 38 वर्ष तय की गयी है। ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें की आयु की गणना 30 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

Oil India Workpersons Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ ही आपको निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग/एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।

Oil India Workpersons Recruitment 2024 Online Apply

Oil India Vacancy 2024: कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) से होकर गुजरना होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल सीबीटी एग्जाम में किये गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- UKSSSC Inter Level Exam 2024: यूकेएसएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, जल्द कर लें अप्लाई