विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RSSB Forester Recruitment 2026: राजस्थान वनपाल पदों पर आवेदन स्टार्ट, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई

Published: Wed, 07 Jan 2026 10:48 AM (GMT+05:30)

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से वनपाल के 259 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो ...और पढ़ें

RSSB Rajasthan Vanpal Bharti 2026

RSSB Rajasthan Vanpal Bharti 2026

HighLights

  1. राजस्थान वनपाल पदों पर भर्ती का एलान।

  2. 4 फरवरी तक फॉर्म भरने का रहेगा मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। 12वीं पास युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) की ओर से वनपाल के रिक्त पदों पर भर्ती (Rajasthan Vanpal Bharti 2026) निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) में योग्य घोषित होने चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सरकार द्वारा समकक्ष सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो। जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को उम्र में छूट दी जाएगी।

शारीरिक पात्रता

  1. पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 163 सेमी और सीना 84 सेमी (सामान्य) और 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।
  2. महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 150 सेमी और सीने का घेराव 79 सेमी और 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।
  3. आरक्षित श्रेणी/ राज्य से आने वाले महिला पुरुष अभ्यर्थियों को छूट प्रदान की गई है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

RSSB Forester Recruitment 2026 notification

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में फॉर्म भरने के साथ सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग को फीस के रूप में 400 रुपये जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Havildar Clerk Bharti: होम गार्ड विभाग में हवलदार क्लर्क पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, किसी भी स्टेट के युवा कर सकते हैं अप्लाई