RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे पैरामेडिकल पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई; 590 पदों पर होगी भर्ती
रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज है। आवेदन करने के बाद फीस 16 अक्टूबर 2026 तक जमा की जा सकती है।

RRB Paramedical Vacancy 2026
HighLights
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में शामिल होने के लिए आज अंतिम मौका।
आज के बाद आवेदन विंडो हो जाएगी बंद।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे की ओर से पैरामेडिकल के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए फॉर्म भर लें।
जो उम्मीदवार आज आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे वे एप्लीकेशन फीस 16 अक्टूबर 2026 तक जमा करके फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।
पैरामेडिकल पदों के लिए क्या है योग्यता?
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में बीएससी, डिप्लोमा, GNM, D.Pharm, DMLT आदि किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
भर्ती में आवेदन के साथ कैटेगरी के अनुसार जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
ध्यान रखें कि स्टेज 1 एग्जाम होने के बाद General / OBC / EWS वर्ग को 400 रुपये एवं SC / ST / PH / Female कैंडिडेट्स को पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से बच जायेंगे। फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा रहा है।
- आरआरबी पैरामेडिकल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले Apply बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर अकाउंट क्रिएट करना होगा।
- इसके बाद आप अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।
- अंत में आपको भर्ती के लिए निर्धारित वर्गनुसार शुल्क का भुगतान करना है।
- अब अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 590 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार नर्सिंग अधीक्षक (Nursing Superintendent) के लिए 365 पद, डायलिसिस तकनीशियन (Dialysis Technician) के लिए 01 पद, स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II (Health & Malaria Inspector Gr II) के लिए 43 पद, ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट (Audiologist & Speech Therapist) के लिए 01 पद, फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) (Pharmacist - Entry Grade) के लिए 118 पद, रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन (Radiographer X-Ray Technician) के लिए 25 पद, ईसीजी तकनीशियन (ECG Technician) के लिए 04 पद, ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist) के लिए 02 पद और लैब असिस्टेंट ग्रेड II (Lab Assistant Gr. II) के लिए 31 पद आरक्षित हैं।
