विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC UG Last Date: रेलवे एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए आज है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:13 AM (IST)

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2026 के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट है। ऐसे में 12th पास युवा जो रेलवे ...और पढ़ें

rrb ntpc ug last date to apply 2026

rrb ntpc ug last date to apply 2026

HighLights

  1. रेलवे एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए आज ही कर लें आवेदन।

  2. 16 से 25 नवंबर तक रहेगा फॉर्म में करेक्शन का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (अंडर ग्रेजुएट/ CEN 7/2026) के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 नवंबर तक बढ़ाई गई थी। ऐसे में जो युवा 12वीं पास हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आरआरबी के पोर्टल पर rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

इन डेट्स में कर पाएंगे फॉर्म में संशोधन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनसे एप्लीकेशन फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई हो वे कल यानी 16 नवंबर से लेकर 25 नवंबर 2026 तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो घर बैठे स्वयं ही फॉर्म भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं फॉर्म भरने का तरीका बताया जा रहा है।

  • आरआरबी एनटीपीसी यूजी फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले Apply बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर अकाउंट क्रिएट करना होगा।
  • इसके बाद आप अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।
  • अंत में आपको भर्ती के लिए निर्धारित वर्गनुसार शुल्क का भुगतान करना है।
  • अब अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Online Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

आवेदन फीस

जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रूपए और एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। CBT-1 एग्जामिनेशन के बाद जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला उम्मीदवारों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड

रेलवे एनटीपीसी यूजी भर्ती 2026 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों में अभ्यर्थी ने न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12th (10+2) पास किया हो। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन के लिए पास प्रतिशत अनिवार्य नहीं है।

आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। कैटेगरी के अनुसार आयु निम्नलिखित है-

  • UR/EWS का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले न हुआ हो।
  • OBC-NCL का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले न हुआ हो।
  • SC/ST का जन्म 2 जनवरी 1992 से पहले न हुआ हो।
  • उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2025: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर हो रही भर्ती, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।