विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:11 PM (IST)

आरआरबी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

RRB Junior Engineer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

RRB Junior Engineer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट कल।

  2. कुल 4029 पदों पर होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एक दिन का समय है। जो उम्मीदवार रेलवे में बतौर इंजीनियर के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB JE Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 13 सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

कितनी मिलेगी सैलरी

जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किया जाएगा।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री व इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार सीबीटी-2 की परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन उम्मीदवारों को सीबीटी-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आवेदन, पात्रता और उम्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन सहित अन्य डिटेल