विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB 15th Recruitment 2026: ग्रामीण बैंक में क्लर्क और पीओ के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, इस डेट तक अप्लाई करने का मौका

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:18 PM (IST)

आईबीपीएस आरआरबी में पीओ और क्लर्क के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 13,706 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

  2. कुल 13,706 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर और ग्रुप-बी ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। जो उम्मीदवार RRB 15th Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को 27 सितंबर, 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 13,706 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 व 21 वर्ष और पदानुसार अधिकतम आयु 28, 30, 32 और 40 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए पात्रता

ग्रुप-ए ऑफिसर और ग्रुप-बी ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 80 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 45 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 3477 पदों पर होगी भर्ती