विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RPSC School Lecturer Vacancy 2025: राजस्थान पीजीटी टीचर के 3225 रिक्त पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक आवेदन का मौका

Published: Thu, 21 Aug 2025 11:12 AM (IST)

राजस्थान में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता ...और पढ़ें

RPSC School Lecturer Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
RPSC School Lecturer Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. राजस्थान में प्राध्यापक एवं कोच पदों पर निकली भर्ती।
  2. 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 12 सितंबर 2025 तय की गई है।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा इन एजुकेशन/ एमपीएड/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 3225 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
हिंदी 710
अंग्रेजी 307
संस्कृत 70
राजस्थानी 06
पंजाबी 06
उर्दू 140
इतिहास 170
राजनीति विज्ञान 350
भूगोल 270
अर्थशास्त्र 34
समाजशास्त्र 22
लोक प्रशासन 02
गृह विज्ञान 70
रसायन विज्ञान 177
भौतिकी 94
गणित 14
जीव विज्ञान 85
वाणिज्य 430
चित्रकला 180
संगीत 07
शारीरिक शिक्षा 73
कोच (एथलेटिक्स / बेसबॉल / वॉलीबॉल / हैंडबॉल / कबड्डी / टेबल टेनिस) 08

आवेदन करने का तरीका

इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर सिटीजन एप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

कितना लगेगा शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ सामान्य एवं ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो अभ्यर्थी आवेदन तिथियों या आवेदन की लास्ट डेट से 10 दिनों के अंदर उसमें संशोधन कर पायंगे। करेक्शन करने के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये का चार्ज देना होगा।

यह भी पढ़ें- राजस्थान सीनियर टीचर वैकेंसी के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता, फीस व अन्य डिटेल करें चेक, 6500 पदों पर होगी भर्ती