RITES Recruitment 2026: असिस्टेंट टीम लीडर और मैनेजर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, इन 5 तरीकों से करें अप्लाई
राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट टीम लीडर, मैनेजर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

RITES Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
आवेदन करने के लिए स्नातक एवं डिप्लोमा जरूरी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट टीम लीडर, मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार राइट्स लिमिटेड में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के 10 दिनों के भीतर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाद दी जाती है कि वे तय-समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 64 वर्ष निर्धारित की गई है।
कैसे करें इन पदों के लिए अप्लाई
राइट्स लिमिटेड में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर लें।
- इसके बाद करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
राइट्स में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। जो इस प्रकार है।
- कक्षा 10वीं का प्रमाण-पत्र
- सीवी
- सैलरी स्लिप
- पीएफ नंबर
- पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
यह भी पढ़ें: JIPMER Recruitment 2026: प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 80 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी
